रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजभवन में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन किया। राज्यपाल ने कहा कि स्वामी विवेकांनद जयंती के अवसर पर आपके संगठन के कैलेण्डर का विमोचन हो रहा है। इसके लिए मैं राज्य कर्मचारी संघ के सभी सदस्यों को बधाई देती हूं। यह सराहनीय है कि यह कैलेण्डर स्वामी विवेकानंद पर आधारित है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश कोरोना काल से गुजर रहा है। हम सभी ने इस कोरोना संकट का एकजुट होकर सामना करते हुए प्रदेश के हित में काम किया है। नये वर्ष में भी हमेशा की तरह सभी अधिकारी-कर्मचारी प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान देते रहें। राज्यपाल ने उनके साथ प्रदेश के विभिन्न विषयों तथा उनके मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत सिंह गौतम, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष अरूण तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना मिश्र, प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक, प्रदेश कोषाध्यक्ष तेजराम देवांगन, धर्मेन्द्र पटनायक, संतोष ध्रुव, डॉ. विनोद वर्मा, अनूप श्रीवास्तव, पवन बारले उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031