पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल (JJD) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।
पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन मंगलवार को जांच के दौरान रद कर दिया गया। निर्वाचन पदाधिकारी ने उनके नामांकन पत्र को अमान्य घोषित किया।

हालांकि, नामांकन रद किए जाने की आधिकारिक वजह अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। इस फैसले के बाद बांकीपुर उपचुनाव का चुनावी समीकरण बदलता दिखाई दे रहा है। निर्वाची पदाधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

पहले गिरफ्तारी, अब नामांकन रद

वीणा मानवी ने पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की पार्टी के टिकट पर नामांकन दाखिल किया था। नामांकन के तुरंत बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

बाद में अदालत से जमानत मिलने के बाद वह चुनावी प्रक्रिया में शामिल रहीं। लेकिन अब उनका नामांकन रद होने से उनकी चुनावी दावेदारी समाप्त हो गई है। इस घटनाक्रम ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है।

तेज प्रताप यादव की बढ़ी मुश्किलें

नामांकन रद होने की खबर के बीच तेज प्रताप यादव पटना समाहरणालय पहुंचे। हालांकि, उन्होंने मीडिया के सामने इस मुद्दे पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी।

JJD के लिए यह फैसला राजनीतिक रूप से बड़ा झटका माना जा रहा है। अब पार्टी की आगे की रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हैं। बांकीपुर सीट पर विपक्ष और अन्य दल भी इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

अब चुनाव आयोग की अगली प्रक्रिया पर नजर

वीणा मानवी का नामांकन रद होने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज होने की संभावना है। चुनाव आयोग आगे की प्रक्रिया तय नियमों के तहत पूरी करेगा।

यदि नामांकन रद करने के खिलाफ कोई कानूनी कदम उठाया जाता है तो मामला नया मोड़ ले सकता है। फिलहाल बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवारों की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के संकेत हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031