रायपुर। जिला चिकित्सालय कोरबा के डॉक्टर जी.एस.जातरा सर का कहना हैं कि रक्त की आवश्यकता को पूर्ति करने के लिए आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता जिला अस्पताल कोरबा में एक दिवसीय रक्तदान शिविर रखा। शिविर में परिषद् के कार्यकर्ता बढ़़चढ़ कर सामने आए और अपना रक्तदान किया। लगभग 25-30 कार्यकर्ताओं ने अपना रक्त दान किया। अभाविप द्वारा अप्पू गार्डन स्थित स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण का कार्यक्रम रखा गया और गार्डन में घूमने आये सभी को मिठाई खिलाई गयी।

कोरबा नगर मंत्री मोंटी पटेल ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक ऐसा छात्र संगठन है जो स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलता है स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं उनकी शिक्षाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आगे की दिशा में प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से विवेक राजवाड़े, करण गुप्ता, सनी यादव,धीरेंद्र साहू, अभिषेक तिवारी, शुभांशु, निखिल, पंकज, अर्जुन, रोहित, शिधांत, बलवीर, रघुराज, अरुन, राहुल, हिमांशु, विजय, गौतम, सहागा जोसेफ़, रवी शंकर, शुरभि जयसवाल, काजल बरेठ, शारदा, कामनी, अंशु, रामी सोनवानी, इत्यादि उपस्थित थे।













