धरमजयगढ़। आज सचिव संघ एवं रोजगार सहायक संघ ब्लॉक इकाई धरमजयगढ़ के द्वारा अपनी मागों को लेकर प्रांतीय आह्वान के निर्देशानुसार क्रमिक भूख हड़ताल प्रारंभ कर दिया है। जिसमे आज सचिव पंचराम राठिया, शरीफ खान, सुश्री नीरज राठिया, श्रीमती अंजोरी चौहान औऱ रोजगार सहायक हेमचन्द महिलाने ने क्रमिक भुख हड़ताल में बैठे। हमारे धरमजयगढ़ के संगठन को ऊर्जा प्रदान करने जिला से प्रतिनिधि मंडल सौजन्य उत्साह वर्धन करने पहुंचे। जिसमे जिला से लक्ष्मी नारायण साव, सदानंद पटनायक, लोकनाथ जैना, शुभाष प्रधान, श्याम चौहान, मिथलेश साव, धनुर्जय बारीक जिला अध्यक्ष साव जी के साथ हमारे बीच आगमन हुआ जिसमें स्वागत उध्बोधन के पश्चात संघटन में हव्सला के साथ डंटे रहने की पुरजोर समर्थन किये जिला कार्यकरणी से आये जैना जी ने क्रांतिकारी स्वर में आरपार की लड़ाई की बात करते हुए ये हमारी अंतिम अवसर होने की बात कही पूर्व जिलाध्यक्ष पटनायक जी ने बड़ा सारगर्भित रूप से अपनी अनुभव और संघर्ष के दिन को याद करते हुए बैगर संघर्ष के कुछ हासिल नही होने की बात कही और हम सबको एकता के सूत्र में बंधे रह कर आंदोलन की चेतावनी दी जिलाध्यक्ष साव ने पूरे धरमजयगढ़ के कार्यप्रणाली औऱ संगठन के मजबूती को सराहा और पूरे जिले को धरमजयगढ़ के अनुशरण कर आंदोलन करने और उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने की बात करते हुए जिला के परम सहयोगी बताये और अंत मे प्रवक्ता प्रदीप पटेल के द्वारा सभी आगन्तुकों की आभार व्यक्त किया गया और जब तक मांग पूरी नही होती अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रखने की बात कही।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930