दुमका: झारखंड में दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के घोरटोपी गांव के समीप शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर और बाइक के बीच की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी 19 वर्षीय सन्नी कुमार और 21 वर्षीय अनिकेत कुमार के नाम से हुई है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों युवक अपने सात अन्य दोस्तों के साथ चार बाइक से बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने आए थे। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सभी साथी अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में जरमुंडी थाना क्षेत्र के घोरटोपी गांव के समीप एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ चल रहे सभी साथियों ने दोनों को लेकर दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PJMCH) पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 


दोनों युवकों के मृत घोषित होने के बाद उनके साथी पुलिस को सूचना दिए बिना निजी एंबुलेंस से शव लेकर बिहार के लिए रवाना हो गए। सुबह करीब आठ बजे नगर थाना के एएसआई कुमोद कुमार अस्पताल पहुंचे तो शव नहीं मिलने पर पूछताछ शुरू की। एंबुलेंस चालक का मोबाइल नंबर मिलने पर पुलिस ने उससे संपर्क किया। चालक ने बताया कि वह गोड्डा जिले में बिहार सीमा के पास पहुंच चुका है। पुलिस के निर्देश पर वह दोपहर करीब 12 बजे शव लेकर वापस अस्पताल लौटा। इसके बाद नगर थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930