शेखपुरा: बिहार में शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान बेलाव गांव निवासी चंद्रमौली प्रसाद के छोटे पुत्र राजमणि (22) के रूप में की गई है। वह नालंदा जिले के बिहारशरीफ में रहकर बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। 

सूत्रों ने बताया कि राजमणि अपने मित्र की कार लेकर गांव लौट रहा था। गांव पहुंचने के क्रम में दुर्गा स्थान के समीप राजमणि का कार से नियंत्रण हट गया और कार पदार्थ पांडेय के घर की दीवार से टकरा गई। इस दुर्घटना में राजमणि की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30