Badaun News: बदायूं जिले में पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक व उसकी बुआ की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार देर शाम वजीरगंज थाना क्षेत्र में बरीपुरा गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास हुई जब सत्यम सिंह (20) अपनी बुआ महेश्वरी देवी (40) और बहन मनु के साथ मोटरसाइकिल से बरेली स्थित मनौना धाम जा रहा था।

बिसौली के पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि इसी दौरान सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में सत्यम और उसकी बुआ महेश्वरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनु गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मनु को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930