कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बिरला तारामंडल के पास ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस ने वार्षिक शहीद दिवस आयोजित किया। मंगलवार को इस रैली में मंच से बोलते हुए ममता बनर्जी ने साफ किया कि वह और उनका गुट ही असली तृणमूल का प्रतिनिधित्व करता है। ममता ने न सिर्फ रिताब्रता के गुट पर निशाना साधा। बल्कि बीजेपी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह पार्टी छोड़कर जाने वालों या बागी नेताओं का स्वागत नहीं करेंगी, भले ही वे वापस आना चाहें। इसके अलावा उन्होंने रैली के मंच से घोषणा की कि वह जल्द ही सभी जिलों में पार्टी को फिर से संगठित करने और संगठन पर अपनी पकड़ मजबूत करने का काम शुरू करेंगी।

बीजेपी के खिलाफ सभी से एकजुट होने की अपील
ममता ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ लड़ाई व्यक्तिगत या राजनीतिक अहं से कहीं बड़ी है। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि बंगाल में बीजेपी से लड़ने के लिए सभी ‘इंडिया’ के बैनर तले एकजुट हों। मुझमें कोई अहं नहीं है। मैं दूसरों से भी अपील करती हूं कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर लड़ें। हालांकि ममता ने कांग्रेस या माकपा का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणी को ‘इंडिया’ में शामिल तृणमूल के सहयोगी दलों के लिए एक अपील के तौर पर देखा जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद पश्चिम बंगाल में तृणमूल के कांग्रेस और माकपा के साथ रिश्ते सहज नहीं रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031