हैदराबाद : सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी हैदराबाद इन दिनों चर्चा में है। मामला यहां के दो ट्रेनी IPS से जुड़ा है। एक महिला ट्रेनी आईपीएस ने दूसरी ट्रेनी आईपीएस अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी पर यौन शोषण के आरोप लगाए। उदय कृष्ण रेड्डी ने आहत होकर जहर खा लिया। अब इस केस में नया ट्विस्ट सामने आया है। आत्महत्या का प्रयास करने वाले आईपीएस ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले एक सुइसाइड नोट अपने हाथ में लिखा। इसमे उदय कृष्ण रेड्डी ने यौन शोषण के आरोपों को झूठा बताया और दावा किया कि वह और महिला ट्रेनी आईपीएस पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे।

हाथ में लिखे सुइसाइड नोट में उदय कृष्ण रेड्डी IPS ने चार लोगों का नाम लिया, जिनमें वह महिला और उसके पति का नाम भी शामिल है। उदय कृष्ण रेड्डी ने लिखा कि वह अपनी जान दे रहे हैं और इसके जिम्मेदार यह चार लोग हैं।

शादी के बाद भी रहे शारीरिक संबंध

उदय कृष्ण रेड्डी ने दावा किया कि महिला ट्रेनी आईपीएस और वह पिछले साल जून 2025 में रिलेशनशिप में आए। उसके बाद से उनका यह रिलेशन और गहरा होता गया। हालांकि महिला ट्रेनी आईपीएस की इस दौरान शादी हो गई। शादी के बाद भी दोनों के बीच भावनात्मक और शारीरिक संबंध बने रहे।

महिला ट्रेनी पर लगाया किस और हग करने का आरोप

ट्रेनी आईपीएस रेड्डी ने लिखा कि महिला उनके कमरे में आई और झगड़ा शुरू किया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने सिर्फ बचाव में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 9 जुलाई 2026 को वह उनके कमरे में आई और उनकी मर्जी के बिना उन्हें किस किया और गले लगाया।

महिला ट्रेनी IPS के पति को इसलिए भेजा वीडियो

उदय कृष्ण रेड्डी ने कहा कि उन्होंने सबूत के तौर पर इस घटना को रिकॉर्ड किया और महिला के पति को भेज दिया क्योंकि उन्होंने पहले ही उसे अपने कमरे में न आने की चेतावनी दी थी। उन्होंने महिला पर घटनाओं को तोड़-मरोड़कर पेश करने और उन पर मारपीट का झूठा आरोप लगाने का आरोप लगाया।

महिला IPS की दो फ्रेंड्स के भी नाम

उदय कृष्ण रेड्डी ने महिला की दो सहेलियों का भी नाम लिया और आरोप लगाया कि उन्होंने पूरी बात जाने बिना ही उसे उकसाया। आत्महत्या के फैसले के लिए उन चारों को ज़िम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की और कहा कि उनके रिश्ते का सबूत उनके फोन में है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30