पठानकोट: पंजाब के पठानकोट में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने निजी कंपनी की बस में आग लगा दी। घटना की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

पहले एक स्कूटी और फिर एक बाइक को टक्कर मारी
जानकारी के अनुसार, निजी कंपनी की एक बस जम्मू की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस ने पहले एक स्कूटी और फिर एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोगों ने बस को किया आग के हवाले
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हादसे से नाराज लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया, जिससे बस पूरी तरह जल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पूरे मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930