बिलासपुर– छात्रों के तीव्र विरोध के बाद गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने BA-LLB छठे सेमेस्टर की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला वापस ले लिया है। री-एग्जाम का नोटिफिकेशन रद्द होने से छात्रों ने राहत की सांस ली है।

विश्वविद्यालय द्वारा री-एग्जाम की घोषणा के बाद एलएलबी के छात्रों ने इसका कड़ा विरोध किया था। उनका कहना था कि दोबारा परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया, जिससे परीक्षा की तैयारी करना संभव नहीं है।

छात्रों ने पहले विभागाध्यक्ष से चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिलने पर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने चेतावनी दी थी कि यदि री-एग्जाम का नोटिफिकेशन वापस नहीं लिया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। छात्रों के बढ़ते विरोध और परिसर में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंततः अपना निर्णय वापस लेते हुए री-एग्जाम संबंधी अधिसूचना निरस्त कर दी।

गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले BA-LLB परीक्षा के पेपर लीक होने के आरोप सामने आए थे। मामले की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने 6 जून को अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपी थी।

इसके आधार पर प्रशासन ने परीक्षा निरस्त कर दोबारा आयोजित कराने का फैसला लिया था, लेकिन छात्रों के विरोध के बाद अब यह निर्णय वापस ले लिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930