बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने अपनी नई जिम तस्वीरें साझा करते हुए ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया। फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए सलमान ने लिखा, ‘सलमान खान डर गया…हम्म जो डर गया वो मर गया’। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया।

सलमान खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फिल्मों, फिटनेस और निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट साझा करते रहते हैं। लेकिन इस बार उनकी तस्वीरों से ज्यादा उनके कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा। कई यूजर्स इसे मजाकिया अंदाज मान रहे हैं, तो कुछ इसे किसी बड़े संदेश या आने वाले प्रोजेक्ट से जोड़कर देख रहे हैं।

जिम लुक में दिखी दम दार फिटनेस

सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम में वर्कआउट के बाद की तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में अभिनेता पहले की तरह शानदार फिटनेस और दमदार फिजीक में नजर आ रहे हैं। उनकी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर फैंस ने जमकर तारीफ की और कमेंट सेक्शन में उनकी मेहनत की सराहना की।

हालांकि तस्वीरों के साथ लिखा गया कैप्शन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। ‘सलमान खान डर गया…’ वाली लाइन ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया।

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

सलमान के पोस्ट पर हजारों फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई किसी से नहीं डरते।’ वहीं दूसरे ने कमेंट किया, ‘शेर कभी डरता नहीं, सिर्फ चेतावनी देता है।’ कई लोगों ने फायर और हार्ट इमोजी पोस्ट करते हुए अभिनेता की फिटनेस की तारीफ की। कुछ फैंस ने इसे सलमान का खास अंदाज बताते हुए कहा कि वह हमेशा अपने अनोखे कैप्शन से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं।

हाल ही में छात्रों के समर्थन में भी आए थे नजर

कुछ दिनों पहले सलमान खान ने परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया था। उन्होंने इसे गंभीर विषय बताते हुए कहा था कि छात्र अपने भविष्य और देश की शिक्षा व्यवस्था के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे हैं। सलमान ने छात्रों की मेहनत और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन की सराहना करते हुए कहा था कि यही पीढ़ी भविष्य में देश का नाम रोशन करेगी। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से भी अपना अनशन समाप्त करने की अपील की थी।

‘मातृभूमि’ को लेकर बढ़ी उत्सुकता

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इस साल निर्देशक अपूर्व लाखिया की फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अभिनेता ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म 2026 में ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके बाद सलमान निर्देशक वंशी पैडिपल्ली की फिल्म SVC63 में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री नयनतारा मुख्य भूमिका निभाएंगी। ये फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होने की तैयारी में है। सलमान आखिरी बार फिल्म ‘सिकंदर’ में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आए थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930