आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका इंतजार पूरा देश कई महीनों से कर रहा था. देश में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है और दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का आगाज शनिवार को हो गया. वैक्सीनेशन के पहले चरण में 3 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना है. देश में कोरोना की वैक्सीन रोल आउट हो गई, लेकिन अब भी लोगों के मन कई सवाल चल रहे हैं. तो आइए जानते हैं कोरोना वैक्सीन से जुड़े 10 अहम सवालों के जवाब.

  1. क्या कोरोना की वैक्सीन सभी को एक साथ दी जाएगी?
    सरकार ने उच्च जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता पर वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किया है. पहले समूह में हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं. दूसरे समूह में 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति और वो लोग हैं,जो पहले से किसी रोग से ग्रसित हैं. उन्हें शामिल किया गया है. इसके बाद वैक्सीन अन्य सभी जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध होगी.
  2. यदि कोई कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि जैसी बीमारियों की दवा ले रहा है, तो क्या वो कोराना की वैक्सीन लगा सकते हैं?
    हां, इनमें से एक या एक से अधिक स्वास्थ्य परिस्थितियों वाले व्यक्तियों को एक उच्च जोखिम वाली श्रेणी में माना जाता है. उन्हें कोरोना की वैक्सीन लेने की जरूरत है.
  3. क्या हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स और फ्रंटलाइन श्रमिकों के परिवार को भी वैक्सीन दिया जाएगा?
    शुरुआती चरण में सीमित वैक्सीन की आपूर्ति के कारण, इसे पहले प्राथमिकता वाले समूह में शामिल लोगों को प्रदान किया जाएगा. बाद के चरणों में वैक्सीन सभी के लिए उपलब्ध होगी.
  4. क्या यह वैक्सीन सुरक्षित होगी, क्योंकि इसे बहुत कम समय में बनाया गया है?
    सुरक्षा और प्रभाव के डेटा की जांच के आधार पर मंजूरी के बाद ही नियामक निकायों द्वारा वैक्सीन लगाई जाएगी. कोरोना की वैक्सीन स्वैच्छिक है. हालांकि खुद की सुरक्षा और बीमारी के प्रसार के को सीमित करने के लिए कोरोना वैक्सीन की पूरी खुराक आवश्यक है.
  5. क्या वैक्सीन का टीका आपके घर पर ही लगाया जाएगा?
    सरकार ने अभी ड्राई रन में जिस नीति को अपनाया है उसके अनुसार जिलों, कस्बों, गावों में मौजूद सरकारी अस्पताल या अन्य स्थानों पर टीकाकरण के लिए केंद्र बनाया गया है. वहीं कोरोना का टीका लगाया जाएगा. फिलहाल सरकार की घर पर वैक्सीन उपलब्ध कराने की कोई योजना नहीं है. आपको इसके लिए सेंटर पर ही जाना होगा.
  6. वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए किन कागजों को जरूरत है?
    टीका लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने होंगे. इसके लिए ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, बैंक खाते की पासबुक, मनरेगा कार्ड, स्वास्थ्य मंत्रालय का हेल्थ आईडी कार्ड में से किसी भी डॉक्यूमेंट की सहायता से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
  7. अगर किसी के पास पहचान के कोई कागज नहीं हैं और रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ तो कैसे वैक्सीन लगेगी?
    वैक्सीन का डोज लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है. इसके लिए सेंटर पर जाकर आपको अपने जरूरी कागज दिखाने होंगे, उसके आधार पर ही आपको कोरोना काल टीका लगाया जाएगा.
  8. वैक्सीन की कितनी डोज और कितने दिन का अंतर रहेगा?
    भारत में वैक्सीन की कुल दो डोज दी जाएगी और पहली डोज के 28 दिनों के बाद दूसरी डोज लेने के लिए आपको वैक्सीनेशन केंद्र पर जाना होगा.
  9. वैक्सीन लगवाने के तुरंत बाद क्या करें?
    अगर आपने सेंटर पर कोरोना की वैक्सीन का डोज लिया है तो कुछ समय तक आप वहीं पर आराम करें. इस दौरान आपको कोई दिक्कत आती है तो तुरंत डॉक्टर या वहां मौजूद अधिकारी से अपनी परेशानी के बारे में बताएं.
  10. क्या वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना जरूरी है?
    जी हां, वैज्ञानिकों के अनुसार सभी को वैक्सीन की पूरी डोज लेनी चाहिए. ताकि कोरोना के खिलाफ इलाज पूरा हो और इम्यूनिटी बन सके.
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031