Badshah and Isha Divroce : मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह अपने सुपरहिट गानों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कुछ महीनों से उनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। करीब चार महीने पहले उन्होंने अभिनेत्री ईशा रिखी के साथ शादी की थी। 

अब हाल ही में ईशा रिखी की एक ताजा सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद बादशाह और ईशा के रिश्ते में दरार और तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। आखिर इस वायरल पोस्ट के पीछे की पूरी कहानी क्या है, आइए विस्तार से जानते हैं। 

बादशाह की दूरी शादी में आई दरार 
बादशाह और ईशा रिखी ने इसी साल मार्च में बेहद सादगी से शादी की थी। उनकी यह इंटिमेट वेडिंग थीं, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। दोनों ने अपनी शादी को काफी निजी रखा था और जब शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई, तब जाकर फैंस को उनके विवाह की जानकारी मिली। 

हालांकि, शादी के महज चार महीने बाद ही उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह जो चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसकी वजह ईशा रिखी  की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट बनी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा पोस्ट साझा किया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर बादशाह और ईशा के रिश्ते में अनबन ओट तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30