बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 17 जनवरी को जिले के पलारी विकासखण्ड के ग्राम वटगन आएंगे। वे यहां छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पलारी राज के राज अधिवेशन में मुख्य अतिथि होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री बघेल कल 17 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.25 बजे वटगन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल यहां शाम 3.30 बजे से 4.30 बजे तक लगभग घण्टे भर कुर्मी क्षत्रिय समाज के पलारी राज के अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद श्री बघेल शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर से महासमुंद जिले के ग्राम मचेवा के लिए रवाना हो जाएंगे।
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पलारी राज का राजअधिवेशन 17 जनवरी को, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे मुख्य अतिथि
Related Posts
Add A Comment


















