नई दिल्ली। रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायण (Ramayana) का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है। 4 मिनट के ट्रेलर ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। हर कोई इसे पसंद कर रहा है। मगर रामायण के बीच चर्चा आदिपुरुष (Adipurush) की भी हो रही है।

तीन साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई आदिपुरुष, रामायण से प्रेरित पौराणिक फिल्म है जिसे नए वर्जन में भगवान राम की कथा बताई गई थी। फिल्म के डायलॉग्स, सीन्स और कलाकारों की परफॉर्मेंस के चलते आदिपुरुष को आलोचना झेलनी पड़ी। अब रामायण के ट्रेलर के बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर आदिपुरुष की चर्चा शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा आदिपुरुष

जैसे ही रामायण का ट्रेलर आया तो लोग इसकी तुलना आदिपुरुष से करने लगे। एक यूजर ने कहा, “रामायण का टीजर देखने के बाद एक बात तो साफ है। इस कहानी को कभी भी एक ही फिल्म में समेटना नहीं चाहिए। इसके बड़े पैमाने, किरदारों और भावनाओं के साथ न्याय करने के लिए कम से कम 5 से 6 चैप्टर की जरूरत है। यहीं पर आदिपुरुष से गलती हुई। कुछ कहानियों को जल्दबाजी में नहीं दिखाया जाना चाहिए।”

सैफ से ज्यादा रावण के रोल में छाए यश

आदिपुरुष में सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई थी। उनका लुक, परफॉर्मेंस और जिस तरह से रावण के साम्राज्य को दिखाया गया था, उसे दर्शकों ने नापसंद किया था। मगर रामायण में यश के रावण लुक और जिस तरह से उनकी भूमिका को दिखाई गई है, लोग उसे पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आदिपुरुष में रावण (जोकर इमोजी), रामायण में रावण (फायर)।” 

आदिपुरुष के डायलॉग पर भड़की थी जनता

एक यूजर ने आदिपुरुष के कंट्रोवर्शियल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “नमित (रामायण के प्रोड्यूसर) के लिए ‘आदिपुरुष’ एक बेहतरीन उदाहरण थी कि अपनी फिल्म को इस तरह से ‘नहीं’ बनाना चाहिए।”

एक ने कहा, “आदिपुरुष में रावण (जोकर इमोजी), रामायण में रावण (खतरनाक)। लेकिन इस वीडियो के अंत तक प्रतीक्षा करें। यश का लास्ट सीन आपको हैरान कर देगा, विश्व सिनेमा ने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा है।”

एक यूजर ने लिखा, “यह फिल्म कैसे थिएटर्स में आ गई? अभी भी आदिपुरुष के इस सीन को भूल नहीं पा रहा हूं। इसे फाइनल एडिट में पास भी कैसे कर दिया गया?”

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930