छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुरानी रंजिश ने ऐसा खूनी रूप ले लिया कि दिनदहाड़े एक युवक पर सरेराह चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, घटना कुरूद थाना क्षेत्र स्थित सुनील सिनेमा के पास की है। पीड़ित वेदप्रकाश किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश रखने वाले दो बदमाश वहां पहुंच गए। दोनों ने वेदप्रकाश को घेर लिया और बात बढ़ने से पहले ही उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी कमर पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल वेदप्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी खिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके दूसरे साथी की तलाश तेजी से की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930