राजौरी – राजौरी के नौशेरा क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में सेना के वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बगनोटी इलाके में हुआ, जिसके बाद दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार राजौरी जिले के नौशेरा के बगनोटी इलाके में बाइक और सेना के वाहन के बीच हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इबरार अहमद पुत्र मोहम्मद असलम, उम्र 22 वर्ष, निवासी डूंगी मन्याला तथा इफराज खान पुत्र कबीर खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी डूंगी अग्रती, राजौरी के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।



















