रायपुर- कभी बरसात के मौसम में घुटनों तक कीचड़ से होकर आवागमन करने सुदूर कबीर धाम जिले के वनांचल छिंदपुर गांव की तस्वीर अब बदल चुकी है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत मेन रोड बांटीपथरा से छिंदपुर तक 1.5 किलोमीटर पक्की सड़क के निर्माण ने ग्रामीणों के जीवन में नई सुविधाओं का रास्ता खोल दिया है। वर्षों से आवागमन की कठिनाइयों का सामना कर रहे ग्रामीण अब हर मौसम में सुरक्षित और सुगम यात्रा कर पा रहे हैं। करीब 270 आबादी वाले इस वनांचल गांव के लिए यह सड़क केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि विकास की शुरुआत बन गई है। सड़क बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खेल गतिविधियों और दैनिक जीवन से जुड़ी आवश्यक सेवाओं तक पहुंच पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो गई है।

पहले बांटीपथरा से छिंदपुर तक केवल कच्चा मार्ग था। बारिश शुरू होते ही पूरा रास्ता कीचड़ से भर जाता था। कई स्थानों पर घुटनों तक कीचड़ होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री सहित अन्य कार्याे के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत इस मार्ग का पक्की सड़क में रूपांतरण होने से अब गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से हर मौसम में बना रहता है। इससे ग्रामीणों का समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से वनांचल क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है। सड़क जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, कृषि कार्यों, बाजार और शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने लगा है।

ग्राम छिंदपुर के निवासी श्री बैसाखु ने बताया कि पहले मेन रोड बांटीपथरा से गांव तक पहुंचना कठिन था। बरसात में घुटनों तक कीचड़ होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती थी। अब पक्की सड़क बनने से आवागमन पूरी तरह आसान हो गया है। गांव तक वाहन भी आसानी से पहुंचने लगे हैं और दैनिक जीवन में काफी सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनी यह सड़क अब बरसात का मौसम भी विकास की राह में बाधा नहीं बनता।

पीएमजीएसवाई विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत सुदूर और विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्य किए जा रहे हैं। बांटीपथरा से छिंदपुर तक 1.5 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण किया गया है। इस सड़क से ग्रामीणों को वर्षभर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

खिलाडि़यों के सपनों को भी मिला नया रास्ता

ग्राम कुसियारी निवासी युवा क्रिकेट खिलाड़ी देवचंद ने बताया कि पहले क्रिकेट खेलने के लिए कच्चे रास्ते पर बरसात के दिनों में चलना रहता था और कई बार क्रिकेट खेलने के लिए समय पर पहुंचना संभव नहीं हो पाता था। उन्होंने कहा कि अब पक्की सड़क बनने के बाद खेल मैदान तक पहुंचना आसान हो गया है। इससे गांव के युवाओं को नियमित अभ्यास करने का अवसर मिल रहा है। सड़क ने केवल आवागमन ही नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को भी नई गति दी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930