रायपुर।  प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा आज शनिवार को महासमुंद ज़िले के बागबाहरा विकासखंड के  ग्राम डूमरपाली में मड़ई मेला एवं  गुहा निषाद राज जयंती में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आबकारी उद्योग मंत्री श्री  लखमा ने कहा कि मड़ई मेला के आयोजन से छत्तीसगढ़ के संस्कार की सौंधी खुशबू है। सभी ग्रामवासी मिलकर हर्षोल्लास के साथ ग्राम देवता की पूजा-अर्चना के साथ यह आयोजन करते हैं। आज  साथ में पूरा ग्राम मिलकर आज सर्व समाज गुहाराज की जयंती मना रहे है। यही छत्तीसगढ की समरसता का सबसे बड़ा उदाहरण है। संसदीय सचिव एवं विधायक खल्लारी श्री द्वारिकाधीश यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सीमा निर्मलकर, सरपंच नंदकुमार निषाद सहित अन्य ग्राम पंचायत पंच, सरपंच जनप्रतिनिध और ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आबकारी एवं उद्योग मंत्री श्री लखमा ने किया। अध्यक्षता संसदीय सचिव एवं विधायक  द्वारिकाधीश यादव ने की। 

   मंत्री श्री लखमा ने कहा कि हमारी परम्परा और संस्कृति ही हमारी धरोहर है। मड़ई मेला भी छत्तीसगढ़ की एक धरोहर है। आज भक्तराज गुहा निषाद समाज के लिए गौरव है। ऐसे सहज और सरल समाज के व्यक्ति भगवान श्रीराम को भी अपने नौका में बैठाने के लिए श्रद्धा भक्ति से विवश कर दिए। भक्त गुहा के बताए रास्ते पर निषाद समाज चल रहा है और सहजता और सरलता देखने को मिलती है। संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि भक्त गुहा राज महापुरुष है और ऐसे महापुरुषों का समाज को दिशा देने के लिए ही अवतरण होता है। आज हम उनके जयंती में संकल्प लें और हमारे अंदर जो भी बुराई है उसे त्याग कर अच्छे मार्ग पर चले। संत किसी भी समाज के हो उनका कार्य देश और देश के नागरिक की दशा और दिशा सुधारना होता है।भक्त गुहा राज हम सब के लिए प्रेरणा है। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) श्री भागवत जयसवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031