मुंबई – दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी पार्श्व गायिका जमुना रानी का निधन हो गया है। उनकी उम्र 88 साल थी और उन्होंने गुरुवार (30 जुलाई) को बेंगलुरु में अपनी अंतिम सांस ली। उनकीर मौत से संगीत की दुनिया में मातम पसर गया है। 1980 के दशक में गायिका के साथ मंच प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले पार्श्व गायक मनो ने एक बयान के जरिए जमुना के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बातचीत में, गायक ने उनकी शानदार प्रस्तुतियों को याद करते हुए कहा, उनकी आवाज में इतनी गहराई थी कि वो शिवाजी गणेशन अभिनीत फिल्म ‘उथमा पुथिरन’ के गीत ‘यारदी नी मोहिनी’ में टीएम सौंदराजन की आवाज से आसानी से मेल खा सकती थीं। पश्चिमी शैली में बना यह गीत बेहद लोकप्रिय हुआ।

उन्होंने बताया कि गायिका की आवाज में लोक संगीत का स्पर्श और स्थानीय लहजा का अनूठा संगम था, जिसकी वजह से उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किए। गायिका ने महज 7 साल की उम्र में तेलुगु फिल्म ‘त्यागय्या’ के एक गाने से पार्श्व गायन की शुरुआत की। उन्होंने फिल्म ‘देवदास’ का लोकप्रिय गाना ‘ओ देवदास’ का बाल संस्करण भी गाया था।

1950 और 1960 के दशक में जमुना दक्षिण सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध पार्श्व गायिकाओं में से एक बन गईं। उन्होंने कमल हासन अभिनीत फिल्म ‘नायकान’ में मौजूद लोकप्रिय गाने ‘नान सिरिथल दीपावली’ को भी आवाज दी। उनके निधन से संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930