महासमुंद। पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्षरत छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपिएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के निर्देश पर प्रदेश मिडिया प्रभारी डिलेश्वर साव के मार्गदर्शन में महासमुंद जिलाध्यक्ष बीपी मेश्राम के नेतृत्व में महासमुंद ईकाई द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को ज्ञापन सौंपा गया। आज महासमुंद में साहू समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन में प्रवास पर आए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी सिराज बक्श महासमुंद जिला अध्यक्ष बीपी मेश्राम ईश्वर चंद्राकर कावेरी वैष्णव उर्मिला बाघमारे सुदर्शन साहू विजय राजपूत आत्मा राम साहू जितेंद्र साहू जितेंद्र चन्द्राकर कोमल साहू कल्मष पटेल अजय बंजारे रामकुमार निसाद राहुल चौधरी मुकेश लोकस्वर मोगरे एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
पुरानी पेंशन बहाली के लिए अधिकारी कर्मचारी एवं शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
Related Posts
Add A Comment



















