रायपुर | छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आमसभा की बैठक कर्मचारी भवन सप्रे शाला परिसर रायपुर में सम्पन्न हुआ l आमसभा में संघ के प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन किया गया l संघ के वर्तमान प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी को पुनः निर्विरोध प्रांताध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया । छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के वार्षिक अधिवेशन एवं आमसभा का आयोजन 2 अगस्त रविवार को कर्मचारी भवन रायपुर में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में प्रदेश भर से आए संघ के जिला अध्यक्ष प्रांतीय पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

आमसभा में संगठनात्मक मजबूती, कर्मचारियों की समस्याओं एवं संघीय गतिविधियों पर चर्चा किया गया l कर्मचारियों ने अधिवेशन में शासन स्तर पर लंबित मांगो के लिए आंदोलन करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया l ​आमसभा में चंद्रशेखर तिवारी के निर्भीक एवं कुशल नेतृत्व पर पुनः भरोसा जताते हुए संगठन हित में उनके दूरदर्शी सोच एवं संगठनात्मक आवश्यकता को देखते हुए संघ के समस्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से चंद्रशेखर तिवारी को पुनः निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष का चुनाव किया।

सदस्यों ने पुनः निर्वाचित अध्यक्ष से आगामी दिनों में कर्मचारी मांगो को लेकर आंदोलन करने का संकल्प लिया। आमसभा सत्र में संघ के वरिष्ठ सदस्यों, जिला अध्यक्ष, सेवानिवृत्त सदस्यों का शाल, श्रीफल देकर आत्मीय सम्मान किया गया l आमसभा में प्रमुख रूप से संघ के संरक्षक रामाधार साहू, राजेंद्र चंद्राकर, रुपेश तिवारी, हरिवल्लभ शर्मा, जिला अध्यक्ष चंदू चंद्राकर, राकेश राजेश पाण्डेय (धमतरी ) अर्जुन क्षत्रिय, निधि जायसवाल (जांजगीर ) दिलीप तिवारी (महासमुंद ) एम आर खान, बसंत द्विवेदी (गरियाबंद ) चंद्रशेखर पाण्डेय, कौशल कौशिक (बिलासपुर ) गोवर्धन विश्वास (पेंड्रा मरवाही ) फारुख कादरी (रायपुर ) सोहन भगत (जशपुर ) अनिल रात्रे (कोरबा ) नवीन केशरी (अंबिकापुर ) सहित मुक्तेश्वर देवांगन, तिलक यादव, देवेंद्र साहू, आयुष सिँह, विजय वर्मा, रविंद्र मरकाम,अरुण ध्रुव, दीपांकर मंडल, करीम खान, सहित ब्लाक तहसील अध्यक्ष उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन मुक्तेश्वर देवांगन ने किया ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31