डेस्क : साउथ और बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री Rashmika Mandanna हाल ही में शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इस हादसे के बाद डॉक्टरों ने उन्हें करीब 6 हफ्तों तक बेड रेस्ट करने की सलाह दी थी। इस खबर से उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। अब अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी सेहत को लेकर अपडेट साझा किया है, जिसे जानकर उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली है।

रश्मिका ने बताया कैसी है उनकी तबीयत

रश्मिका मंदाना ने 3 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुस्कुराते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लंबा नोट लिखकर अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि चोट लगना बेहद मुश्किल होता है और वह चाहती थीं कि किसी को इसके बारे में पता न चले। उन्होंने फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि वह कुछ समय से सोशल मीडिया से दूर थीं, लेकिन अब वापस आ गई हैं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि यह उनकी लगातार तीसरी चोट है और अब उन्हें अपनी बॉडी का ज्यादा ध्यान रखना सीखना होगा। उन्होंने लिखा कि वह अपने शरीर को मशीन की तरह नहीं, बल्कि इंसान की तरह समझना चाहती हैं।

कूल्हे का टेंडन हुआ था अलग

रश्मिका ने अपनी पोस्ट में बताया कि कूल्हे के दोनों तरफ चार-चार टेंडन होते हैं, जो पैर को कूल्हे से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उनके दाहिने कूल्हे का एक टेंडन अलग हो गया था। ऐसे में उसका ठीक होना बेहद जरूरी था, ताकि वह दोबारा सामान्य तरीके से चल-फिर सकें और अपना पैर उठा सकें।

‘Mysaa’ की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

अभिनेत्री ने बताया कि यह हादसा उनकी फिल्म ‘Mysaa’ की शूटिंग के दौरान एक डांस सीक्वेंस फिल्माते समय हुआ था। हालांकि उन्होंने कहा कि दर्द जरूर है, लेकिन इतना नहीं कि उसे सहा न जा सके। उन्होंने सकारात्मक अंदाज में लिखा कि शायद भगवान उन्हें जबरन आराम करने का मौका दे रहे हैं, क्योंकि वह खुद कभी ब्रेक नहीं लेतीं।

फैंस का किया धन्यवाद

पोस्ट के आखिर में रश्मिका ने अपने चाहने वालों का प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी रिकवरी अच्छी चल रही है और अगर आगे कोई नई जानकारी होगी तो वह जरूर साझा करेंगी। उनकी पोस्ट पर फैंस और सेलेब्रिटीज लगातार जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930