TVF मोशन पिक्चर्स गर्व के साथ पेश करता है TVF की पहली मराठी फिल्म, जो कोंकण की सबसे डरावनी लोककथाओं में से एक से प्रेरित एक सुपरनैचुरल कॉमेडी थ्रिलर है। आज के सबसे बड़े ऐलानों में से एक में द वायरल फीवर (टीवीएफ) ने अपनी पहली मराठी फिल्म ‘बयांगी: पलायची नाही, तालायची’ का ऐलान किया है। यह एक दिलचस्प, अलग तरह की और ह्यूमर से भरपूर कहानी है, जो सुपरनैचुरल लोककथा की दुनिया में आगे बढ़ती है। कहानी काफी एंगेजिंग और एंटरटेनिंग नजर आ रही है, वहीं फिल्म में एक बेहद टैलेंटेड टीम भी साथ आई है, जो दर्शकों को अब तक की एक अलग और मजेदार रोलरकोस्टर राइड देने का वादा करती है।

‘बयांगी: पलायची नाही, तालायची’ महाराष्ट्र की एक मशहूर सुपरनैचुरल लोककथा पर आधारित है। कोंकण के धुंध से घिरे गांवों के बीच बयांगी की एक डरावनी कहानी सुनने को मिलती है। कहा जाता है कि यह एक सुपरनैचुरल आत्मा है, जो एक नारियल के अंदर कैद रहती है और अपने मालिक के लिए खुशहाली लेकर आती है। जब चार कुंवारे लड़कों को ऐसी ही एक बयांगी मिल जाती है, तो उनकी जिंदगी एक खतरनाक खेल में बदल जाती है, जहां उनकी हर इच्छा पूरी होती है, लेकिन उसकी कीमत बेहद डरावनी होती है।

कहानी इन चार युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें गलती से लगता है कि उन्हें आलीशान जिंदगी जीने का एक ‘चीट कोड’ मिल गया है। लेकिन उनकी शुरुआती खुशी जल्द ही डरावने सपने में बदल जाती है, जब उन्हें पता चलता है कि बयांगी की एक तय वैलिडिटी होती है और उसे उस समय के अंदर वापस करना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर उसकी विनाशकारी ताकत बाहर आ जाती है। इसके बाद चारों के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो जाता है। वे अपनी बयांगी को मात देने की कोशिश करते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें पता चलता है कि उनकी हर इच्छा, चाहे छोटी हो या बड़ी, उसकी एक कीमत है।

द वायरल फीवर (टीवीएफ) द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘बयांगी: पलायची नाही, तालायची’ का निर्देशन अभय राउत ने किया है, जिन्होंने ‘गुल्लक’ सीजन 5 का भी निर्देशन किया है। फिल्म में अमेय वाघ, हार्दिक जोशी, मनमीत पेम और अविनाश खेडेकर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

दिलचस्प कहानी, मजेदार ह्यूमर और सुपरनैचुरल लोककथा को कहानी के सेंटर में रखते हुए यह फिल्म दर्शकों को एक एंगेजिंग और बेहद एंटरटेनिंग एक्सपीरियंस देने का वादा करती है। टीवीएफ के लिए ‘बयांगी’ के साथ मराठी सिनेमा में कदम रखना काफी खास है, खासकर तब जब वह अपने सफल और दुनियाभर में पसंद किए जाने वाले शोज के साथ यूट्यूब और ओटीटी पर पहले ही अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।

पिछले कई सालों में टीवीएफ ने लगातार ऐसा कंटेंट दिया है, जो लोगों की जिंदगी से जुड़ा रहा है और हर उम्र के दर्शकों को पसंद आया है। 2026 में टीवीएफ के 9 शोज रिलीज हो चुके हैं, जिनमें सोनीलिव पर ‘गुल्लक’ सीजन 5, अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ सीजन 2 और ‘एस्पिरेंट्स’ सीजन 3, नेटफ्लिक्स पर ‘हेलो बच्चन’ सीजन 1 और जियोहॉटस्टार पर ‘स्पेस जेन: चंद्रयान’ सीजन 1 शामिल हैं। प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स में भी टीवीएफ ने फिल्मों ‘वैन’ और ‘कॉलेज फेस्ट’ समेत कई बड़े ऐलानों के साथ खूब चर्चा बटोरी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930