लगता है बदमाशों में खाकी का खौफ है ही नहीं, तभी तो एक बदमाश वर्दी वाली मैडम याने कि महिला दरोगा से ही बदमाशी करने लगा। वह उसे अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने से बाज नहीं आ रहा है। महिला दरोगा के द्वारा धमकाने के बाद भी उसकी बदमाशी थम नहीं रही है। मामला जमशेदपुर जिले के मानगो का है जहां उलीडीह थाना में तैनात एक महिला दारोगा को एक युवक के द्वारा परेशान किया जा रहा है। वह उन्हें अश्लील मैसेज भेजता है। इतना ही नहीं ऑडियो और वीडियो कॉल भी करता है। बिना वजह फोन कर अश्लील बातें करता है। इसी बीच जब महिला ने उसे धमकी देते हुए बताया कि वह दारोगा है और दोबारा मैसेज भेजने पर कार्रवाई कर दूंगी। इसके बावजूद भी युवक बाज नहीं आया। वह अश्लील वीडियो भेजता रहा। उसने अश्लीलता की सारे हदें पार कर दी। दारोगा की शिकायत पर उलीडीह थाना में परेशान करने वाले मोबाइल धारक अमर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले की जांच एक इंस्पेक्टर के द्वारा की जा रही है। युवक की तलाश जारी है।
बदमाशों में खाकी का खौफ नहीं, वर्दी वाली मैडम को ऑडियो और वीडियो कॉल कर, कर रहा परेशान…
Previous Articleखुलासा : राजधानी में दिनदहाड़े हुई लाखों की लूट में अंतर्राज्यीय गिरोह का हाथ, 8 गिरफ्तार
Next Article दीन-दुखियों की सेवा से मिलता है सुकून : सुश्री उइके
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.













