रायपुर। विगत दिनों राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े हुई लाखों की लूट के मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह का हाथ था। यह खुलासा पुलिस ने करते हुए गिरोह के सभी 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले से 16 मामले दर्ज है। पकड़े गये आरोपियों से पुलिस हथियार और पैसे जब्त कर लिये है। गिरफ्तार आरोपियों मे एक नाबालिग है। शातिरों पर दर्ज 16 लूट के मामले 1 रायपुर और 15 महासमुंद के हैं। शातिरों ने हाल ही में किसान से 49 हजार की लूट को अंजाम दिया था। गिरफ्तार सभी आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं, इनसे एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, 11 मोबाइल, 3 चाकू, 44 हजार 800 नगद, 4 बाइक भी जब्त किए गए हैं। सायबर एवं कोमाखान थाना ने ये कार्रवाई की है।
[metaslider id="184930"













