चरखी दादरी : पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार पी के नेतृत्व में दादरी पुलिस ने मुकदमा नंबर 165/2026 में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच के लिए गठित छह पुलिस टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर चार आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से काबू किया, जबकि एक अन्य वांछित आरोपी को सीआईए टीम ने गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, तीन आरोपियों को मसूदपुर बेरी मंदिर के पास से तथा एक आरोपी को चंपापुरी, चरखी दादरी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र जोरावर निवासी नौसवा, जिला चरखी दादरी, सुधीर पुत्र शमशेर निवासी माजरा, जिला झज्जर, दर्शन पुत्र राजेश निवासी माजरा, जिला झज्जर तथा कुणाल पुत्र सुनील कुमार निवासी झज्जर घाटी, चरखी दादरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार विशाल के खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सुधीर के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान विशाल के कब्जे से एक एसएक्स4 कार तथा सुधीर के कब्जे से एक बोलेरो गाड़ी बरामद की है। जांच में सामने आया कि बोलेरो वाहन का इस्तेमाल एक अगस्त को हुई घटना की रेकी करने के लिए किया गया था। पुलिस बरामद वाहनों की भी गहन जांच कर रही है।

सीआईए दादरी की टीम ने इस मामले में वांछित आरोपी पंकज उर्फ अमरजीत पुत्र धर्मवीर निवासी साहुवास को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पंकज इस पूरे गिरोह का सरगना है और वारदात की साजिश में उसकी अहम भूमिका रही है। पुलिस ने बताया कि सभी पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान उनसे गहन पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य आरोपियों, वारदात की योजना और संभावित अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930