नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। आईपीएल 2027 सीजन से पहले सीएसके ने धोनी को टीम का मेंटर नियुक्त किया है। 45 साल के धोनी ने 2008 में सीएसक के लिए डेब्यू किया था। टीम के बैन होने के दौरान वह दो साल तक राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा थे। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने अपने सभी 5 आईपीएल खिताब जीते हैं।

धोनी ने 2025 में खेला था आखिरी मैच

आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला था। वह इंजरी की वजह से बाहर थे। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था। अपने आईपीएल करियर में पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने 278 मैच खेले और 38 की औसत से 5439 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.45 रहा।

महेंद्र सिंह धोनी का टी20 करियर

आईपीएल से संन्यास के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के प्रोफेशनल करियर का भी अंत हो गया है। 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद वह सिर्फ आईपीएल खेल रहे थे। अपने करियर में पूर्व भारतीय कप्तान ने 405 टी20 मैच खेले और 37.57 की औसत से 7628 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 28 फिफ्टी ठोकी।

2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए धोनी ने अपने करियर का पहला टी20 मैच खेला था। उनका घरेलू क्रिकेट में डेब्यू 1999/00 सीजन में हुआ था। 2004 में धोनी को पहली बार भारत के लिए बांग्लादेश के खिलाफ खेलने का मौका मिला।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30