रायपुर। कोष लेखा एवं पेंशन विभाग के अपर संचालक तिलक सोरी पर गाली गलौज करने का आरोप छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष ने लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत विभाग के संचालक से की है। संचालक को लिखे गये शिकायत पत्र में प्रांताध्यक्ष राकेश साहू ने अपर संचालक तिलक सोरी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने आगे बताय कि दिनांक 22 जनवरी को संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन, रायपुर में शाम 4 बजकर 20 मिनट को ऑफिस के सामने अश£ील गाली गलौज किया गया है। मैं छग तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का प्रांताध्यक्ष हूं एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हूं तथा संभागीय संयुक्त संचालक कोषा लेखा एवं पेंशन रायपुर में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ हूं। शिकायत पत्र में कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश साहू ने इस मामले में तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है। श्री साहू ने यह चेतावनी दी है कि अगर कार्यवाही नहीं हुई तो पूरे राज्य में इस बात को लेकर आंदोलन किया जायेगा। और साथ ही मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की जायेगी।
कोष लेखा पेंशन विभाग के अपर संचालक पर गाली गलौज करने का आरोप, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष ने की संचालक से शिकायत
Previous Articleभारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत अधिकारियों की पदस्थापना राज्य शासन ने जारी किया आदेश
Next Article जीवन पर पड़ता है संगति का असर-वर्षा नागर
Related Posts
Add A Comment


















