जालंधर डैस्क : नकोदर डेरे से वापस लौट रहे एक परिवार के साथ फिल्लौर में दर्दनाक हादसा घट गया। इस हादसे में पति-पत्नी सहित एक 6 साल की मासूम बच्ची की मौत हो जाने की सूचना मिली है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ पड़ा है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार अपने रिश्तेदारों और करीबियों के साथ नकोदर डेरे से माथा टेककर वापस लौट रहे थे।

घटना की पूरी जानकारी देते मृतक के दोस्त ने बताया कि वे अपने परिवार सहित नकोदर डेरे से माथा टेककर वापस आ रहे थे। इस दौरान लुधियाना निवासी विनय (38) अपनी पत्नी सुमन (35) और 6 साल की बच्ची कवीशा के साथ एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में फिल्लौर के हरीपुर खालसा गेट के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी के परखच्चे तक उड़ गए। हादसे में स्कूटी सवार पत्नी और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विनय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया।

वहीं परिजनों ने पुलिस और प्रशासन ने मांग की है कि उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान कार चालक को मामूली चोटें लगी हैं और उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने भी सारे बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31