Mathura News: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के वृंदावन क्षेत्र के रुक्मणी विहार स्थित निर्माणाधीन ओमेक्स कमर्शियल साइट पर शुक्रवार सुबह शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।  पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे निर्माण कार्य के दौरान अचानक शटरिंग भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे 4 मजदूर दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, सीएफओ तथा सीओ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस अधीक्षक नगर राजीव सिंह ने बताया कि रुक्मणी विहार स्थित ओमेक्स की कमर्शियल साइट पर निर्माण कार्य चल रहा था।प्रोजेक्शन छज्जे के निर्माण के लिए लगाई गई शटरिंग अचानक गिर जाने से 4 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। उन्होंने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम ने सभी मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इनमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल एक मजदूर को एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर किया गया है।

एसपी सिटी के अनुसार, उपचार के दौरान 2 अन्य घायलों की भी मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 3 हो गई। मृतकों में एक मजदूर नेपाल तथा 2 मजदूर पश्चिम बंगाल के निवासी थे। घायल मजदूर का उपचार जारी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031