नूंह –  हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के गांव चितोड़ा में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर दोनों के शव बरामद किए।

पुलिस के अनुसार पति अफजल का शव घर के अंदर नीचे पड़ा मिला, जबकि उसकी पत्नी राहिला का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर परिजनों की मदद से वाहन के जरिए मांडीखेड़ा स्थित अल-आफिया जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जानी है।

जांच अधिकारी एसआई यादराम ने बताया कि फिलहाल पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद पोस्टमार्टम सहित नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अफजल की शादी करीब चार वर्ष पहले नूंह के खानपुर गांव निवासी राहिला से हुई थी। बताया जा रहा है कि राहिला करीब चार माह की गर्भवती थी। घटना की सूचना के बाद दोनों के परिजन मांडीखेड़ा अस्पताल पहुंच गए हैं। अस्पताल परिसर में आसपास के कई गांवों से लोग भी जमा हो गए।

पुलिस फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों की शिकायत का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031