गुना/चांचौड़ा। चांचौड़ा में शनिवार शाम पुलिस की एक कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया। मनोहर थाना रोड स्थित होटल राज पैलेस में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कमरों से तीन युवकों को तीन युवतियों के साथ संदिग्ध एवं आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने की बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवकों में राजगढ़ जिले के ब्यावरा निवासी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष और दो अन्य युवक शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों अलग-अलग कमरों में युवतियों के साथ मिले थे।

सूचना मिलते ही होटल पहुंची पुलिस

चांचौड़ा थाना पुलिस के अनुसार, पुलिस को होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के लिए टीम ने होटल राज पैलेस में दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई होते ही होटल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा पुलिस से बहस और हंगामा किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

युवतियों ने शिकायत से किया इनकार

पुलिस के अनुसार, मौके से मिली तीनों युवतियों ने किसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में होटल मैनेजर हर्ष राजपूत सहित चार लोगों के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में कार्रवाई की। पुलिस ने सभी आरोपियों को तहसीलदार न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद होटल में हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है..

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031