Return to India after 13 years US: कई बार लाइफ में ऐसा टर्न आता है जब इंसान सोचता है कि उसने जो लाइफ बनाई है, क्या वो वाकई उसे चाहिए? पंखुरी नाम की एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. 13 साल तक अमेरिका में रहने के बाद उन्होंने साल 2023 में अपने परिवार के साथ भारत वापस आने का फैसला किया. उनके पास न तो वीजा की कोई चिक-चिक थी और न ही वहां दोस्तों या कम्युनिटी की कोई कमी. बावजूद इसके उन्हें ऐसा फील हो रहा था कि, वो वहां कभी पूरी तरह घुलमिल नहीं पाईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर पांच ऐसी वजहें बताईं, जिन्होंने उन्हें अपने देश वापस ला खड़ा किया.
बुजुर्ग मां-बाप और बच्चों के फ्यूचर की टेंशन (Indian NRI returns to India)
उम्र बढ़ने के साथ इंसान की प्रायोरिटी भी चेंज होने लगती हैं. पंखुरी ने अपने शेयर किए वीडियो में बताया कि, ‘सात समंदर पार बैठकर बुजुर्ग होते माता-पिता को सिर्फ व्हाट्सएप या फेसटाइम पर देखना बहुत पेनफुल हो गया था. वो अपने पेरेंट्स के साथ असली वक्त बिताना चाहती थीं. इसके साथ ही बच्चों का बचपन भी एक बड़ा रीजन रहा. पंखुरी चाहती थीं कि, उनके बच्चे अपनों के बीच रहकर भारतीय संस्कारों को समझें. अमेरिका में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक की भागदौड़ वाली जिंदगी और काम का बोझ भी बहुत ज्यादा था, जिससे वर्क-लाइफ बैलेंस पूरी तरह बिगड़ रहा था.’



















