Viral Video: दिल्ली-NCR की भागदौड़, प्रदूषण से परेशान लोग अक्सर छुट्टियां मिलते ही पहाड़ों पर पहुंच जाते हैं. पर क्या पहाड़ों पर रहना सच में शहर में रहने से बेहतर है? इसी को लेकर एक कपल ने इंस्टाग्राम पर बात की है. कपल गुरुग्राम की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और भारी ट्रैफिक जाम की दुनिया से बाहर निकलकर हिमालय के गांव (मनाली) में शिफ्ट हुआ है. कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में हिमालय के गांव में शिफ्ट होने के 5 फायदे बताए हैं. इससे पहले कपल (दिव्या भट्ट और सौरभ) ने गुरुग्राम से पहाड़ों पर शिफ्ट होने की पूरी प्लालिंग व स्ट्रगल पर अलग-अलग वीडियो पोस्ट किया है.
अब इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए नए वीडियो में कपल ने एक-एक करके पहाड़ों पर रहने के 5 बड़े फायदे हैं. दिव्या सबसे पहले फायदे में मौसम के बारे में बताती हैं. वह कहती हैं, “पहाड़ों पर हर महीने आसपास का नजारा अलग दिखता है.
पहाड़ों का मौसम
दिव्या ने बताया कि पहाड़ों पर बसंत में चारों तरफ फूल खिले होते हैं. उनके अनुसार, जहां लोग दिल्ली-एनसीआर में गर्मियों में भीषण गर्मी से परेशान रहते हैं. गर्मियां काफी सुहावनी होती हैं. तापमान आमतौर पर 25 डिग्री से कम रहता है. मानसून में हरियाली छा जा जाती है.
पहाड़ों के मौसम की बात करते हुए दिव्या आगे कहता हैं कि पतझड़ में सूर्यास्त का नज़ारा शानदार होता है, और सर्दियां मेरी पसंदीदा हैं, क्योंकि तब बर्फ़ गिरती है.
पहाड़ों पर रहने का एक्सपीरियंस
पहाड़ों पर रहने का एक और फायदा गिनाते हुए दिव्या अनुभव के बारे में बात करती हैं. वह कहती हैं, “शहरों के उलट, यहां हम घास के मैदानों में पिकनिक मनाने जा सकते हैं, प्राकृतिक तालाबों के ठंडे पानी में डुबकी लगा सकते हैं और झरनों तक हाइकिंग पर जा सकते हैं. इनमें से ज़्यादातर चीज़ें आपके आस-पास ही होती हैं और उन पर कोई खर्च नहीं आता.



















