मुंबई: 31 अगस्त से गुजरात और महाराष्ट्र का फासला घटकर सिर्फ चार घंटे का रह जाएगी। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे(NE4) का वडोदरा-मुंबई हिस्सा खुलने से लोगों सिर्फ आधे समय में ही सफर को पूर कर सकेंगे। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का मुंबई-वडोदरा सेक्शन 31 अगस्त को आम लोगों के लिए खुलने की उम्मीद है, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय 8 घंटे से घटकर सिर्फ 4 घंटे रह जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र में पूरे हिस्से को 31 अगस्त, 2026 तक ट्रैफिक के लिए खोलने की योजना है। इस हिस्से के खुलने का इंतजार काफी समय से हो रहा है।
पांच पैकेज हो चुके हैं पूरे
मुंबई वडोदरा एक्सप्रेस पर देश के सबसे लंबे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का एक भाग है। ताजा अपडेट के अनुसार 157 किलोमीटर का मुंबई-वडोदरा सेक्शन लगभग 24,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। फडणवीस ने बताया कि इस हिस्से पर सात में से पांच कंस्ट्रक्शन पैकेज पूरे हो चुके हैं और ट्रैफिक के लिए तैयार हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे एक 8-लेन वाला 1,400 किलोमीटर लंबा एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे है जो पांच राज्यों को कनेक्टिविटी देता है। इसमें हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। यह दिल्ली-NCR, गुजरात और महाराष्ट्र के इंडस्ट्रियल हब को जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA) से सीधी कनेक्टिविटी देता है। इस एक्सप्रेसवे के पूरा खुलने पर मुंबई से दिल्ली का सफर सड़क मार्ग से सिर्फ 12 घंटे में पूरा होगा। यह पीएम नरेंद्र मोदी के बड़े ड्रीम और इंफ्रा प्रोजेक्ट में शामिल है। इसके काम में देरी हुई है।
सिर्फ चार घंटे में तय हो जाएगी दूरी
राज्य लीडरशिप के अपडेट के मुताबिक, वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे का पूरा महाराष्ट्र हिस्सा 31 अगस्त, 2026 तक खुलने का प्लान है। अभी की स्थिति में कुछ हिस्से खुले हैं। गुजरात में कुछ सेक्शन और हिस्से (जैसे वडोदरा से भरूच) पहले से ही खुल चुका है। यह चालू है। महाराष्ट्र में सात में से पांच कंस्ट्रक्शन पैकेज पूरे हो चुके हैं। बाकी का काम पूरा होने वाला है ताकि पूरा ट्रैफिक चल सके। इस हिस्से के खुलने पर एक्सप्रेसवे वडोदरा और मुंबई के बीच यात्रा का समय लगभग 4 घंटे कम कर देगा, हालांकि अभी केंद्र सरकार के आधीन आने वाले NHAI ने अंतिम तारीख का ऐलान नहीं किया है।



















