आंध्र प्रदेश के मुख्यमत्री चंद्रबाबू नायडू के बेटे और राज्य के मंत्री नारा लोकेश की आज 26 अगस्त को शादी की सालगिरह है। इस मौके पर उनकी पत्नी ब्राह्मणी ने नारा लोकेश को विश किया। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से अपनी और नारा लोकेश की तस्वीर पोस्ट की और एक प्यारा सा मैसेज लिखा। नारा लोकेश ने भी ब्राह्मणी की इस पोस्ट पर उन्हें बहुत की अनोखे अंदाज में बधाई दी।

ब्राह्मणी ने Nara Lokesh को टैग करते हुए लिखा, Happy Anniversary My Love. उन्होंने इसके आगे एक हार्ट का इमोजी बनाया और आगे लिखा साथ में अपने 20वें साल में कदम रखते हुए, मैं उन सभी चीजों के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं जो हमने साथ मिलकर बनाई हैं। जो यादें हमने साथ में बनाई हैं और उस सफर के लिए जो हम साथ तय कर रहे हैं। उतार-चढ़ाव भरे हर पल में, तुम हमेशा मेरे साथ रहे हो।

ब्राह्मणी की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए नारा लोकेश ने लिखा, 19 साल, 6940 दिन। हर उतार-चढ़ाव, हर जीत और हार में, तुम मजबूती, सब्र और बिना किसी शर्त के प्यार के साथ मेरे साथ खड़ी रही हो। ब्राह्मणी, इन सबमें तुम हमेशा मेरे साथ रही हो। सालगिरह मुबारक- उम्मीद है कि हम आगे भी कई साल साथ बिताएंगे। आगे आने वाले सभी रोमांचक पलों के लिए। उत्साह के साथ अपने 20वें साल में कदम रख रहे हैं। Happy Wedding.

जब ब्राह्मणी को अपने परिवार के जरिए नारा लोकेश से शादी का प्रस्ताव मिला, तब वह महज 19 साल की थीं। ब्राह्मणी और लोकेश की लव स्टोरी दूसरी मशहूर हस्तियों या जानी-मानी शख्सियतों जैसी नहीं थी। असल में, नारा शादी को लेकर बहुत तनाव और चिंता में थीं। लेकिन लोकेश से एक इंसान के तौर पर बात करने के बाद, उन्हें पता चला कि उनकी सोच और नजरिए में कितनी समानता है। इसी बात ने उन्हें लोकेश से शादी के लिए राजी होने का भरोसा दिलाया।

नारा ब्राह्मणी और नारा लोकेश की शादी 26 अगस्त 2007 को हैदराबाद में ‘हिटेक्स’ (Hitex) नाम की एक अनोखी और खूबसूरत जगह पर हुई, जिसमें उनके रिश्तेदार, दोस्त और अन्य मेहमान शामिल हुए। ब्राह्मणी और नारा लोकेश की जब शादी हुई, तब ब्राह्मणी हैदराबाद के चैतन्य भारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में BTech के आखिरी साल में थीं। लोकेश अमेरिका की कार्नेगी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA कर रहे थे।

लोकेश ने वर्ल्ड बैंक के न्यूयॉर्क ऑफिस में एक साल की अप्रेंटिसशिप भी की है। शादी के बाद नारा ब्राह्मणी भी नारा लोकेश के साथ पढ़ाई करने के लिए स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी चली गईं। नारा ब्राह्मणी से शादी के 3 महीने बाद लोकेश भारत लौट आए क्योंकि उनका प्रोग्राम पूरा हो गया था। लेकिन ब्राह्मणी अपना MBA पूरा करने के लिए USA में ही रुकी रहीं।

नारा ब्राह्मणी हेरिटेज ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश में आम चुनावों के दौरान TDP के लिए प्रचार भी किया था। वह अपनी ससुराल में बिजनेस अंपायर संभालती हैं और साथ ही पति और ससुर की राजनीति में भी एक्टिव रहती हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31