What's Hot

कन्नड़ सिनेमा के रॉकस्टार यश की एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता का इतिहास रच दिया है। कई बार रिलीज टलने के बाद सिनेमाघरों में उतरी इस फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के सारे आंकड़े ध्वस्त कर दिए हैं। शुरुआती सोशल मीडिया रिव्यूज के बीच दर्शकों के मिले-जुले रुझान के बावजूद, यश के स्टारडम के दम पर फिल्म ने बंपर ओपनिंग दर्ज की है और पहले दिन 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

टॉक्सिक ने पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया?

भारत में पहले दिन के कुल नेट कलेक्शन के मामले में, Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, टॉक्सिक ने 101.10 करोड़ रुपये कमाए, जो कल्कि (95 करोड़ रुपये), सालार (91 करोड़ रुपये), आदिपुरुष (87 करोड़ रुपये), देवरा (83 करोड़ रुपये) और जवान (75 करोड़ रुपये) से आगे है। हालांकि, यह धुरंधर 2 (103 करोड़ रुपये), KGF 2 (116 करोड़ रुपये), बाहुबली 2 (121 करोड़ रुपये), RRR (133 करोड़ रुपये) और पुष्पा (164.25 करोड़ रुपये) से पीछे रह गई।

वर्ल्डवाइड में यश का जादू इस कदर चला कि फिल्म ने पहले दिन 140.75 करोड़ रुपए का भारी-भरकम ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है। इस बंपर कमाई में सबसे बड़ा योगदान फिल्म के हिंदी वर्जन का रहा, जिसने अकेले 59 करोड़ का कारोबार किया।

कन्नड़ वर्जन ने अच्छी ऑक्यूपेंसी के बावजूद 23 से 25 करोड़ के आसपास कमाई की, जबकि तेलुगु डब में 16 करोड़ की कमाई हुई। तमिल में 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने ‘आदिपुरुष’ और ‘जवान’ को पीछे छोड़ दिया , लेकिन ‘देवरा’, ‘सलार’, ‘केजीएफ 2’, ‘कल्कि’, ‘बाहुबली 2’, ‘आरआरआर’, ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2 ‘ के रिकॉर्ड ध्वस्त नहीं कर पाई।

टॉक्सिक ने इन फिल्मों के रिकॉर्ड किए ध्वस्त

टॉक्सिक ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को भी पीछे छोड़ दिया है। पहले दिन रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ने 14,057 शो में 28.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे भारत में इसका कुल कलेक्शन 33.60 करोड़ रुपये हो गया। विदेशों में, धुरंधर ने 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जिससे इसका कुल वैश्विक कलेक्शन 41.35 करोड़ रुपये हो गया था।

विश्व स्तर पर कमाई के मामले में, टॉक्सिक ने 140.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ आदिपुरुष (128.08 करोड़ रुपये) और जवान (129.13 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, यह देवरा (142.02 करोड़ रुपये), सालार (158.12 करोड़ रुपये), केजीएफ 2 (159 करोड़ रुपये), कल्कि (177.72 करोड़ रुपये), बाहुबली 2 (217 करोड़ रुपये), आरआरआर ( 223 करोड़ रुपये), धुरंधर 2 (226.60 करोड़ रुपये) और पुष्पा 2 (275.01 करोड़ रुपये) से पीछे रह गई।

फिल्म के विषय और ए-रेटिंग पर विवाद

गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे सितारों की लंबी फौज है। सीबीएफसी (CBFC) ने फिल्म को बिना किसी कट के ‘A’ (केवल वयस्कों के लिए) सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म अपने बोल्ड, अंतरंग दृश्यों और महिलाओं के नकारात्मक चित्रण से जुड़े संवादों के कारण चर्चा में है। 26 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों की तरफ से ज्यादातर नेगेटिक और बेहद खराब प्रतिक्रियाएं मिली हैं। लेकिन फिल्म को राखी की छुट्टी और फिर वीकेंड का भरपूर सपोर्ट मिल सकता है। जिससे इसके कलेक्शन में आने वाले दिनों में और इनाफा मिल सकता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031