यूपी -उत्तर प्रदेश के कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है. हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है. दोनों पायलट की जान चली गई है. मौके पर राहत-बचाव और पुलिस की टीमों के पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है.

दुर्घटनाग्रस्त विमान निजी कंपनी का बताया जा रहा है. इसका इस्तेमाल ट्रेनिंग के लिए किया जा रहा था. हादसे के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस द्वारा घटना का लेकर जानकारी जुटाई जा रही है. इस घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्ताल भिजवाया जा रहा है. फिलहाल राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

घटनास्थल पर जमा हुई लोगों की भीड़

गंगा बैराज पर हुए विमान क्रैश हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई है. लोगों और बचाव दल द्वारा राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है. फिलहाल विमान के क्रैश होने की कारणों का पता लगाया जा रहा है. यह हादसा गंगा के किनारे बसे नत्था गांव के करीब हुआ है. बताया जा रहा है कि उड़ान के समय विमान में अचानक विस्फोट हो गया और संतुलन खो दिया, जिसके बाद वे जमीन पर आ गिरा.

इस हादसे में विमान के पायलट की मौत हो गई है. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. को-पायलट को भी तुरंत विमान से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है. प्रशासन की नजर अब विमान के क्रैश होने की जांच-पड़ताल की जा रही है.

विमान हादसे की जांच में जुटी अधिकारियों की टीम

विमान में विस्फोट होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में गांव के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े. बता दें कि पुलिस प्रशासन की टीम हादसे की जांच में जुट गई है. पुलिस द्वारा घटनास्थल के चारों तरफ  सुरक्षा घेरा बनाया गया है. किसी को भी आसपास आने के लिए मना कर दिया गया है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031