छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में सचिवालय सेवा के विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर फेरबदल और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। जिसके तहत सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO), कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA) और वरिष्ठ सचिवालय सहायक (SSA) स्तर के कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से नए विभागों में पदस्थ किया गया है।

सहायक अनुभाग अधिकारियों (ASO) की नवीन पदस्थापनाएं

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सुश्री मीरा को वित्त विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग भेजा गया है, जबकि श्रीमती सुशीला जोशी को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग से गृह विभाग में पदस्थ किया गया है। इसके अतिरिक्त, छबिराम साहू को सुशासन एवं अभिसरण विभाग के साथ-साथ राज्य शिष्टाचार कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कनिष्ठ और वरिष्ठ सचिवालय सहायकों (JSA & SSA) का फेरबदल

सचिवालय सेवा के सुचारू संचालन और प्रशासनिक कसावट के लिए कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA) और वरिष्ठ सचिवालय सहायक (SSA) के पदों पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जेएसए वर्ग में पंकज पंचारे को गृह विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग तथा सुमेश राम कश्यप को स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार वरिष्ठ सचिवालय सहायक (SSA) श्रेणी में सौरव मंडल को गृह विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-13) और श्रीमती रूपाली तिवारी को आदिम जाति विकास विभाग से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यभार ग्रहण करने और अनुपालन के निर्देश

शासन द्वारा जारी आदेश में सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने तथा इसकी पालन प्रतिवेदन रिपोर्ट अविलंब सामान्य प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) पदस्थापना सूची

कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA) पदस्थापना सूची

वरिष्ठ सचिवालय सहायक (SSA) पदस्थापना सूची

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031