Edited By Anu Malhotra,Updated: 28 Aug, 2026 10:07 AM

gym trainer delhi  encounter  muskan west delhi delhi tilak nagar

राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 वर्षीय छात्रा और पार्ट-टाइम मॉडल मुस्कान की  हत्या के आरोपी इमरान को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा है। वेस्ट दिल्ली में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी इमरान के दोनों पैरों…

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 वर्षीय छात्रा और पार्ट-टाइम मॉडल मुस्कान की  हत्या के आरोपी इमरान को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा है। वेस्ट दिल्ली में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी इमरान के दोनों पैरों में गोलियां लगीं। इसके साथ ही एनकाउंटर के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बता दें कि यह दर्दनाक वारदात तिलक नगर के न्यू महावीर नगर इलाके में स्थित मुस्कान के किराए के मकान में हुई। घटना के वक्त मुस्कान घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर के अंदर दाखिल हुआ और उसने मुस्कान पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे, तो मुस्कान बेहद गंभीर हालत में खून से लथपथ मिली। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।  21 साल की मुस्कान एक स्टूडेंट थी और पार्ट-टाइम मॉडल के तौर पर भी काम करती थी। 

पुलिस ने पहले कहा था कि मुस्कान और इमरान एक-दूसरे को जानते थे और वे हत्या के पीछे की वजह की जांच कर रहे थे। जिम ट्रेनर इमरान हत्या के बाद से फरार था, जिसके चलते पुलिस ने उसे खोजने के लिए कई टीमें बनाई थीं। जिस जिम में मुस्कान पहले वर्कआउट करती थी, उसके मालिक के मुताबिक, उसने मेंबरशिप खत्म होने के बाद जिम छोड़ दिया था, वह वहां करीब छह महीने तक जाती रही थी। इमरान ने भी उसी जिम में कुछ महीने ट्रेनर के तौर पर काम किया था और बाद में नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस फिलहाल हत्या के सटीक कारणों और वजहों की गहराई से जांच कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31