प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की चार दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए। इस दौरे के दौरान वे जहां उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, वहीं किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर आज ताशकंद पहुंचेंगे। वे यहां 30 अगस्त तक रहेंगे। पीएम मोदी का यह उज्बेकिस्तान का चौथा दौरा होगा। इसके बाद वे 31 अगस्त और 1 सितंबर को बिश्केक में होने वाले SCO के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए किर्गिस्तान जाएंगे।

राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ किन मुद्दों पर होगी वार्ता

उज्बेकिस्तान की यात्रा के दौरान ताशकंद में पीएम मोदी राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रयासों पर चर्चा होगी। इसके अलावा व्यापार और निवेश, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की जाएगी। पीएम मोदी ताशकंद में शास्त्री स्मारक और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज स्थित महात्मा गांधी केंद्र का भी दौरा करेंगे।

SCO समिट के लिए बिश्केक जाएंगे पीएम मोदी

ताशकंद के बाद पीएम मोदी किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक जाएंगे, जहां वे SCO के 26वें शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यह सम्मेलन संगठन की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। भारत 2017 से SCO का पूर्ण और सक्रिय सदस्य है।

पीएम मोदी SCO समिट में भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएंगे, जिसका आधार सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर है। भारत आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद की समस्या से निपटने के लिए सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करेगा। पीएम मोदी की किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव और SCO के अन्य नेताओं के साथ मुलाकात होने की भी उम्मीद है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई शीर्ष नेताओं के बिश्केक में होने वाले दो दिवसीय SCO शिखर सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद है। पीएम मोदी 6वें विश्व खानाबदोश खेलों के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31