गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में शनिवार को शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार मजदूरों की मौत हो गई। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सवनही पट्टी गांव निवासी बंटी बैठा उर्फ राकेश (25), जावेद आलम उफर् टीपू (30), गिद्धहा गांव निवासी सबे आलम (26) और गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनहीवृत्त गांव निवासी उमेश यादव (35) शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोलने के लिए बारी-बारी से टंकी में उतरे थे। टंकी में उतरने के बाद चारों मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। 

काफी देर तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने उन्हें टंकी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031