चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जमीन के विवाद में 12 वर्षीय एक बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO), जगन्नाथपुर, राफेल मुर्मू ने बताया कि टोंटो थाना क्षेत्र के तारोबबुरु गांव में 21 अगस्त को राजीन दोराईबुरु (40), उनकी पत्नी जानो दोराईबुरु और उनके 12 साल के बेटे की उनके घर में ही कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा, “पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद पीड़ितों के रिश्तेदार और उसी गांव के निवासी बोंज दोराईबुरु (19) तथा मुचिया दोराईबुरु (20) को बुधवार को हिरासत में लिया गया।” उन्होंने बताया, “अपराध कबूल करने के बाद दोनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।” 


पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर शराब के नशे में पीड़ितों के घर में घुसे और जब वे सो रहे थे, तब कुल्हाड़ी से राजीन, जानो और उनके बेटे पर हमला कर दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने राजीन और उसके बेटे के शवों को घर के पिछवाड़े में दफना दिया, जबकि जानो के शव को पास की पहाड़ी पर ले जाकर झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शवों को जमीन से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि चूंकि यह घटना एक सुदूर ग्रामीण इलाके में हुई थी, इसलिए पुलिस को इसकी सूचना पांच दिन बाद मिल सकी। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031