औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में ओबरा थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव के समीप शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में चिकित्सक डॉ. हर्षवर्धन कुमार (23) की मौत हो गई, तथा उनके पिता डॉ. विजय चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तेजपुरा गांव निवासी डॉ. हर्षवर्धन कुमार वर्तमान में अपने परिवार के साथ डेहरी में रह रहे थे। शनिवार सुबह वह अपने पिता के साथ कार से जा रहे थे। इसी दौरान पटना-डेहरी मुख्य कैनाल के समीप सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पिकअप वाहन सड़क किनारे नहर की खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने कार से घायलों को बाहर निकाला।
इस घटना में डॉ. हर्षवर्धन कुमार की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल डॉ. विजय चौधरी को दाउदनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
औरंगाबाद में कार और पिकअप की टक्कर में डॉक्टर की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















