कोलकाता : 2002 में कोलकाता के अमेरिकन सेंटर हमले के मुख्य साजिशकर्ता और सजायाफ्ता आतंकी आफताब अहमद अंसारी को लेकर बड़ी खबर आई है। जेल में उसके पास से तीन मोबाइल फोन, वाई-फाई उपकरण और 31,000 रुपये जब्त किए गए हैं। यहां जेल में हुई इस बरामदगी के बाद अधिकारियों ने हेस्टिंग्स थाने में मामला दर्ज कराया गया, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। अमेरिकन सेंटर हमला मामले में दोषी अंसारी आजीवन कारावास की सजा काट रहा है और वह कोठरी नंबर 14 में बंद है। यह बरामदगी डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने की है।

जेल के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि अंसारी जेल के अंदर कथित तौर पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है। उसके पास इंटरनेट की सुविधा भी है जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि उसके कपड़ों और बिस्तरों से तीन मोबाइल फोन मिले, जबकि दो राउटर, एक वाई-फाई उपकरण, एक पेन ड्राइव और एक इयरफोन भी जब्त किया गया।

पाकिस्तान के जैश और HUJI से जुड़े तार

दक्षिण कोलकाता की प्रेसिडेंसी सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा कभी अंसारी ‘आसिफ रजा कमांडो’ (एआरसी) नाम के आतंकवादी संगठन को चलाता था, जिसके तार पाकिस्तान में मौजूद ‘हरकत-उल-जिहाद-ए-इस्लामी’ (एचयूजेआई) और ‘जैश-ए-मोहम्मद’ (जेईएम) जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े थे। आफताब अंसारी जनवरी 2002 में कोलकाता में अमेरिकन सेंटर पर हुए हमले का मास्टरमाइंड भी है।

हाल ही में डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के अधिकारियों को पता चला कि प्रेसिडेंसी जेल में अंसारी की कोठरी से दिन में कई बार मोबाइल पर बातचीत हो रही है। इसके बाद डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने शुक्रवार की रात को उसकी कोठरी में अचानक छापा मारा और तलाशी ली।

अंसारी के कपड़ों और बिस्तर से तीन मोबाइल फोन, दो राउटर, एक वाई-फाई डिवाइस, दो कार्ड रीडर, एक पेन ड्राइव और ईयरफोन बरामद हुए। अंसारी के पास से 31,000 रुपये भी मिले, जो सभी 500 रुपये के नोट थे। अब इस बात की जांच शुरू कर दी गई है कि अंसारी जैसे कुख्यात आतंकवादी की कोठरी तक ये चीजें कैसे पहुंचीं?

पुलिस अफसर

कहीं पाकिस्तान में बातचीत तो नहीं कर रहा था अंसारी?

स्थानीय हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी इस घटना में जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं। पता चला है कि जांच का मुख्य फोकस उन लोगों या जगहों पर है, जिनसे अंसारी इन डिवाइस का इस्तेमाल करके बातचीत करता था। जांचकर्ता खास तौर पर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वह पाकिस्तान में किसी से बातचीत कर रहा था या नहीं और इसके लिए वह किन तरीकों का इस्तेमाल कर रहा था।

CM शुभेंदु अधिकारी CID को देंगे जांच

इससे पहले, 20 अगस्त को प्रेसिडेंसी सेंट्रल करेक्शनल होम में भी इसी तरह की छापेमारी और तलाशी ली गई थी। उस दिन विचाराधीन कैदी अब्दुल मोइनुद्दीन के पास से एक स्मार्टफोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया था। हाल के दिनों में राज्य प्रशासन ने जेल अधिकारियों और अपराधियों की मिलीभगत को खत्म करने के लिए कई कदम उठाए हैं। प्रेसिडेंसी सेंट्रल करेक्शनल होम के सुपरिटेंडेंट और चीफ कंट्रोलर को भी सस्पेंड कर दिया गया था। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी इस मामले की जांच क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) से कराने का आदेश दिया था।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031