दिल्ली में हुई हिंसा के बाद गृह मंत्रालय भवन एक्शन में है। राष्ट्रीय राजधानी के वर्तमान हालात को देखते हुए पैरामिलिट्री फोर्स की 15 कंपनियां तैनात होंगी। इनमें से 10 कंपनियां सीआरपीएफ की और 5 कंपनियां पैरामिलिट्री फोर्स की होगी। सरकार ने दिल्ली में पैरामिलिट्री फोर्स की 1500 जवानों को तैनात करने का फैसला किया है। वहीं दिल्ली पुलिस कमिश्रर ने सभी जवानों को उपद्रवियों का पूरा शक्ति के साथ मुकाबला करने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महिने से आंदोलन कर रहे किसान आज दिल्ली के सीमा के आसपास ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान कई जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच भिड़ंत हुई। पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गये। पुलिस को चकमा देते हुए किसान लाल किले तक पहुंच गये।
दिल्ली हिंसा के बाद गृह मंत्रालय का एक्शन मोड, तैनात होंगे पैरामिलिट्री फोर्स की 1500 जवान, उपद्रवियों का पूरा शक्ति के साथ मुकाबला करने का आदेश…
Previous Articleएक तरफा प्यार में चली गई युवती की जान
Related Posts
Add A Comment



















