Chamba News : जिला चंबा के बैरा सियुल नदी के किनारे डनून (सुंडला) में बुधवार शाम छिन भिन्न पुराना कंकाल शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चम्बा भेज दिया है।
गला-सड़ा चुका था शव
जानकारी के अनुसार, डनून (सुंडला) के पास बैरा सियूल में एक व्यक्ति नदी किनारे शौच करने गया तो उसकी नजर नदी किनारे छिन्न भिन्न पुराने कंकाल शव पर पड़ी तो उसने तुरन्त इसकी सूचना पुलिस थाना किहार को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जगबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल घटना स्थल पर पहुंचा और छिन्न भिन्न पुराने कंकाल शव को कब्जे में लिया और उसकी शिनाख्त करनी चाही लेकिन शव इतना गल-सड़ चुका था कि शिनाख्त नहीं हो पाई।
इलाके में मचा हड़कंप
फिलहाल, पुलिस शव को क्षेत्रीय अस्पताल के शव गृह में तीन दिन शिनाख्त के लिए रखेगी व पोस्टमार्टम करवाएगी। इस दौरान कोई वारिस आता है तो उसके द्वारा शिनाख्त करने के साथ पुलिस डीएनए टैस्ट करने के उपरांत रिपोर्ट से मिलान करेगी, तब जाकर शव उनको सुपुर्द किया जाएगा अन्यथा तीन दिन तक शव का कोई भी वारिस नहीं आता तो पुलिस स्वयं शव का संस्कार करेगी। वहीं, छिन्न भिन्न कंकाल शव के मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
सलूणी के एसडीपीओ रंजन शर्मा ने कहा कि पुलिस शव को शव गृह में तीन दिन शिनाख्त के लिए रखेगी। इस दौरान कोई वारिस नहीं आता तो पुलिस शव का दाह संस्कार करेगी। शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ डीएनए टैस्ट भी करवाया जाएगा।



















