जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों के खिलाफ एक जॉइंट एंटी टेरर ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF (श्रीनगर सेक्टर) की एक जॉइंट टीम ने बडगाम के अशदार गली इलाके में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक AK-47 राइफल और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए हैं।

खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू हुआ ‘ऑपरेशन अशदार’

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को बडगाम के अशदार गली इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पक्की खुफिया जानकारी मिली थी। इस जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए सेना, पुलिस और CRPF ने मिलकर ऑपरेशन अशदार (OP ASHDAR) शुरू किया।

इलाके में घेराबंदी कर चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। जवानों ने जब संदिग्धों को चुनौती देते हुए रुकने को कहा, तो छिपे हुए आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी ढेर

आतंकियों की ओर से की गई अचानक फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच कुछ देर चली भीषण गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। सेना ने स्पष्ट किया कि मारे गए आतंकी के पास से एक AK 47 राइफल के साथ-साथ भारी मात्रा में गोला-बारूद और साजो-सामान जब्त किया गया है। मारे गए आतंकी की पहचान और उसके संगठन का पता लगाने के लिए छानबीन की जा रही है।

दूधपथरी में पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

तलाशी अभियान बडगाम जिले के मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन दूधपथरी और युसमर्ग के पास ऊंचे पहाड़ी जंगलों में चल रहा है। सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें अगले आदेश तक इस लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट से दूर रहने को कहा गया है।

पीर पंजाल के घने जंगलों सर्च ऑपरेशन जारी

शुरुआती गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। वे पीर पंजाल के घने जंगलों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, जो पुंछ, राजौरी, बारामूला, पुलवामा और शोपियां जिलों तक फैले हुए हैं। घेराबंदी को और मजबूत करने और संदिग्ध आतंकवादियों को किसी भी कीमत पर भागने से रोकने के लिए मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930